संदेशखालि वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी तृणमूल कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 मई 2024। तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन आयोग में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दावा करेगी कि पार्टी के एक नेता ने कैमरे पर कबूल किया है कि संदेशखालि मामले में दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आज दिन में निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी शिकायत एक कथित वीडियो पर आधारित है जिसमें संदेशखालि में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कायल होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘पूरी साजिश के पीछे’ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी हैं।
एक समाचार संस्था ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में वीडियो बनाया जिसे बाद में तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। इसमें कायल को कहते हुए सुना जा सकता है कि संदेशखालि में यौन उत्पीड़न की शिकायतें अधिकारी के कहने पर दर्ज कराई गई थीं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ‘स्टिंग ऑपरेशन’ फर्जी था और उन्हें शक है कि वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से बनाया गया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
