शोपियां में दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, शनिवार, 11 मई 2024। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शोपियां पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 14 बटालियन की संयुक्त टीम ने दोनों आतंकवादी सहयोगियों को मलिक चेक क्रॉसिंग पर गिरफ्तार किया। शोपियां पुलिस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “मलिक चेक क्रॉसिंग पर शोपियां पुलिस और 14बीएन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त नाका चेकिंग के दौरान, दो आतंकवादी सहयोगियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा गया। हीरपोरा थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
