दाहोद लोकसभा सीट के पार्थमपुर बूथ पर पुनर्मतदान जारी, 11 बजे तक 26 प्रतिशत से अधिक मतदान
दाहोद, शनिवार, 11 मई 2024। गुजरात में दाहोद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत पार्थमपुर बूथ पर शनिवार को पुनर्मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने एक व्यक्ति द्वारा मतदान प्रक्रिया की ‘लाइव-स्ट्रीमिंग’ किए जाने पर सात मई को हुए मतदान को रद्द घोषित कर दिया था। निर्वाचन आयोग के एक बयान में कहा कि सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बूथ पर मतदान शुरू हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक 26.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया तथा इस समय तक बूथ के कुल 1,224 मतदाताओं में से 327 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पार्थमपुर बूथ महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका के अंतर्गत आता है और दाहोद (अनुसूचित जनजाति-आरक्षित) लोकसभा सीट का हिस्सा है। प्रभा तावियाड दाहोद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद जसवंत सिंह भाभोर से है। निर्वाचन आयोग ने पार्थमपुर बूथ पर एक व्यक्ति द्वारा मतदान प्रक्रिया की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सात मई को हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया था और पुनर्मतदान का आदेश दिया था। घटना के संबंध में चार चुनाव अधिकारियों और एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
