दिल्ली के चार अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 मई 2024। राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों को मंगलवार की सुबह ईमेल के जरिये, बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीप चंद्र बंधु अस्पताल से बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में फोन पर सूचना प्राप्त हुई। रविवार को दिल्ली के 20 अस्पतालों, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) और उत्तर रेलवे के रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
