घाटकोपर होर्डिंग हादसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 मई 2024। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले के मुख्य आरोपी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिड़े को गुरुवार को राजस्थान में उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके के एक होटल से पकड़ा गया , जहां घटना के बाद से छिपा हुआ था। उसे ट्रांसफर रिमांड पर मुंबई लाया गया है और आज किला अदालत में पेश किया जायेगा। गत 13 मई की शाम घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी थी और काफी संख्या में लोग घायल हो गये थे। भिड़े उस कंपनी का मालिक है जिसने विशाल होर्डिंग लगाया था, जो सोमवार को अचानक आयी धूल भरी आंधी में ढह गया और उन लोगों के परिवार तबाह हो गए जो मलबे के नीचे से जीवित नहीं निकल सके।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
