पंजाब में सड़क हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत
नई दिल्ली, शनिवार, 18 मई 2024। पंजाब में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरजीएनयूएल) पटियाला के चार विद्यार्थियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। पंजाब पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात तब हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। यह दुर्घटना जिले के भादसों रोड पर बख्शीवाला गांव के पास राजमार्ग पर हुई। मृतकों में तीन छात्र और एक छात्रा है, ये सभी विधि के विद्यार्थी थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना में एक युवक भी घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि विद्यार्थी पास के होटल में पार्टी करने के बाद हॉस्टल लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पीड़ितों के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
