पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद
चंडीगढ़, सोमवार, 10 जून 2024। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक गांव के बाहरी इलाके से एक ड्रोन के साथ ही हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने रतनखुर्द गांव के बाहरी इलाके में चीन निर्मित ड्रोन और 530 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। प्रवक्ता ने बताया कि पैकेट पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ था तथा उसमें एक छोटी ‘एलईडी लाइट’ लगी हुई थी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
