आंध्र प्रदेश के नये कैबिनेट में 17 नये चेहरे शामिल
विजयवाड़ा, बुधवार, 12 जून 2024। आंध्र प्रदेश के नये मंत्रिमंडल में 17 नये चेहरे शामिल किये गये हैं जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा के बाद बुधवार को 24 कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा की। नये मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं, जबकि आठ मंत्री पिछड़ा वर्ग समुदाय से हैं।इनमें चार कापू , चार कम्मा , तीन रेड्डी , दो एससी , एक एसटी, एक मुस्लिम और एक वैश्य समुदाय से हैं। नये मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में नारा लोकेश, पवन कल्याण, किंजरापु अच्चेन्नायडू, कोल्लू रवींद्र, नादेंदला मनोहर, पी नारायण, श्रीमती वंगालापुडी अनिता, सत्य कुमार यादव, निम्माला राम नायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी, पय्यावुला केसव, अनगनी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारधि, डोला बलवीरंजनेया स्वामी, गोट्टीपति रवि कुमार, कंडुला दुर्गेश, श्रीमती गुम्माडी संध्यारानी, बीसी जरधन रेड्डी, टीजी भारत, श्रीमती एस सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी शामिल हैं।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
