चड्ढा ने नवनिर्वाचित आप सांसदों से की मुलाकात
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 जून 2024। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की । चड्ढा ने संगरूर के सांसद मीत हेयर, होशियारपुर के राज कुमार चाबेवाल और आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग से मुलाकात की। आप ने पंजाब में 13 में से 13 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन सिर्फ तीन सीटें जीत पाई । जालंधर पश्चिम के बाद चार और विधानसभा सीटों बरनाला, चाबेवाल, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक पर उपचुनाव होने वाले हैं । इसके लिए पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है और तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
