दिल्ली: गांधी नगर में एक कारखाने में लगी आग, मौके पर भेजी गईं पांच दमकल की गाड़ियां
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 जून 2024। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मंगलवार को सुबह एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में लटकते तारों और संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी मुश्किल हुई। स्थानीय निवासी मनोज जैन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘जैसे ही मैंने आग देखी, मैंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। यहां संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई। मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे छोटी दमकल गाड़ियां भेजें, जो आसानी से ऐसी गलियों में प्रवेश कर सकें।’ कारखाने में लगी आग को बुझाने का कार्य अभी जारी है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
