कोरबा में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
कोरबा, बुधवार, 19 जून 2024। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल ग्राम कोटमेर में जहरीली शराब पीने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीणों ने मछली चावल खाया है और देसी शराब पिया, जिसके बाद 20 मिनट के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए, तो रास्ते में ही तीनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बेदराम (44), रामसिंग (60) और मालती बाई (50) के तौर पर हुयी है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांट में जुट गयी। यह घटना मंगलवार की है।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
