मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 91 प्रवासियों को बचाया
रबात, गुरुवार, 20 जून 2024। मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 91 पश्चिमी अफ्रीकी प्रवासियों को बचा लिया है। एमएपी समाचार एजेंसी ने मोरक्को रॉयल सशस्त्र बलों के हवाले से बताया कि नौसेना इकाई ने दखला से 189 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बुधवार को एक अभियान के दौरान उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर स्पेन के द्वीपसमूह कैनरी द्वीप की ओर जा रही एक नाव को रोका, जिसमें अफ्रीकी प्रवासी सवार थे। बयान के अनुसार, बचाए गए सभी प्रवासी उप-सहारा देशों से हैं। उऩ्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में मानक प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए मोरक्को रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
