बहराइच में सड़क हादसे में तीन मरे,चार घायल
बहराइच, शनिवार, 22 जून 2024। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक व कार में आमने सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई और एक भतीजा है। पुलिस के अनुसार नानपारा मार्ग पर आज सुबह ट्रक व कार की आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी । जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया । हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं । पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । नानपारा कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि बाबागंज इलाके का रहने वाला एक परिवार कार से बलरामपुर मंगनी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आज सुबह वापस लौटते वक्त नानपारा- रूपईडीहा मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई हादसे में कार सवार नौशाद (30), हामिद (60) व आरिफ (70) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हैं ।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
