एन बी ढल होंगे ओडिशा मुख्यमंत्री के नये अतिरिक्त मुख्य सचिव
भुवनेश्वर, सोमवार, 01 जुलाई 2024। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निकुंज बिहारी ढल को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। ओडिशा कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी श्री ढल वर्तमान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यरत हैं। सीईओ के पद पर नियुक्ति से पहले वह ने ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के पद पर राज्य की सेवा कर चुके हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
