कश्मीर में झमाझम बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
श्रीनगर, शनिवार, 06 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश के कारण शनिवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण एहतियात के तौर पर किसी भी यात्री को पवित्र बाबा बर्फानी की गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, ''तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। आज सुबह तक पहलगाम में 18 और बालटाल में 7.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा पिछले शनिवार को अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1.5 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुके हैं। यह यात्रा 19 अगस्त को रक्षाबंध के दिन समाप्त होगी। पिछले साल करीब 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किये थे और अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
