ठाणे में गोरखपुर एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई, सोमवार, 15 जुलाई 2024। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों के पास आग लग गयी लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके तुरंत आग पर काबू पा लिया गया और बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुबह करीब साढ़े छह बजे एस-8 कोच की ब्रेक बाइंडिंग के कारण गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को ठाकुर्ली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया। ब्रेक बाइंडिंग प्रक्रिया में ट्रेन के ब्रेक पहियों से जाम हो जाते हैं। इससे भारी धुआं निकलता है, कभी-कभी अधिक गर्मी के कारण आग लग जाती है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
