अमरनाथ यात्रा: 3471 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, शनिवार, 20 जुलाई 2024। यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच 3471 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री 114 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 1073 और पहलगाम के लिए 2398 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल, 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
