जम्मू-कश्मीर: राजौरी सड़क दुर्घटना में दो की मौत, छह घायल
जम्मू, रविवार, 21 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले की नौशेरा तहसील में रविवार को एक कैब के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को लेकर थंडिकास्सी से लाम की ओर जा रही कैब चलान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की पहचान अरुण कुमार के रूप में की गई जो मौके पर ही मृत पाया गया। जबकि बगलाव के मोहम्मद दीन ने उप-जिला अस्पताल नौशेरा में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों को भी चोटें आईं, ''अस्पताल में भर्ती सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।'' बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
