आप को लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में नया कार्यालय आवंटित
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जुलाई 2024। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंडित रविशंकर शुक्ल लेन में स्थित बंगला नंबर एक आप का नया कार्यालय है। एक सूत्र ने कहा, ”उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद पार्टी को पंडित रविशंकर शुक्ला लेन में एक नया कार्यालय आवंटित किया गया है।” आप का कार्यालय पहले राउज एवेन्यू में स्थित था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर आप को मान्यता देते हुए उसे कार्यालय के लिए स्थान आवंटित करने का निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार तक का समय दिया था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
