दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में आग लगी, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अगस्त 2024। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित कपड़े की एक दुकान में शनिवार को सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि मोती बाजार में सुबह छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था. डीएफएस अधिकारी ने बताया कि दुकान में संभवतः शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी.
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
