वैशाली : बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत, तीन झुलसे
हाजीपुर, सोमवार, 05 अगस्त 2024। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत में बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात डीजे ट्रोली पर सवार कांवरिया पहलेजा घाट जल भरने के लिये जा रहे थे। इस दौरान डीजे ट्रॉली के साउंड सिस्टम सेट से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार सट गया, जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया। बिजली का करंट लगने से नौ कांवरियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये। सूत्रों ने बताया कि झुलसे लोगो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान जेठुली गांव निवासी रवि कुमाार (18) ,नवीन कुमार (28),अमरेश कुमार (28),अशोक कुमार (18), चंदन कुमार (14),कालू कुमार (16),आशीष कुमार (18),अमोद कुमार (30) और राजा कुमार (24) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
