कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर, सोमवार, 05 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके से सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जुबैर अहमद और हिजाज नजीर को अवंतीपोरा इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के पांच साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर गिरफ्तार किया गया। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
