दक्षिण कोलकाता के कैफे में विस्फोट, एक व्यक्ति घायल
कोलकाता, बुधवार, 07 अगस्त 2024। दक्षिण कोलकाता के एक कैफे में बुधवार को विस्फोट हुआ जिसमें एक कर्मचारी झुलस गया। स्थानीय नगर पार्षद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पार्षद मौसमी दास ने कहा, ”जोधपुर पार्क स्थित कैफे में काम करने वाला एक लड़का विस्फोट में झुलस गया। विस्फोट से कैफे का शटर टूट गया तथा कई खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर हमारा मानना है कि यह धमाका एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ।” पार्षद ने बताया कि उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
