अमरनाथ यात्रा के लिए 500 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, गुरुवार, 08 अगस्त 2024। कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 500 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस वर्ष अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं जबकि पिछले वर्ष 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे। अधिकारियों ने बताया कि 574 श्रद्धालुओं का 41वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 17 वाहनों से सुबह साढ़े तीन बजे आधार शिविर से रवाना हुआ। सभी तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर के दुरूह बालटाल मार्ग को चुना। पारंपरिक 48 किलोमीटर मार्ग अनंतनाग जिले के पहलगाम से होकर गुजरता है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
