दिल्ली में खिलौनों के कारखाने में लगी आग पर काबू पाया गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अगस्त 2024। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में प्लास्टिक के खिलौने बनाने के कारखाने में बुधवार को आग लग गई थी जिसपर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुधवार शाम को लगी और दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 7:45 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद नौ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कारखाने के दूसरी मंजिल में आग लगी थी और करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उत्तराखंड: छात्रों के लिए ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल पर भाजपा अध्यक्ष से बिना शर्त माफी की मांग
देहरादून, रविवार, 26 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत ...
-
केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने त्रिशूर मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
त्रिशूर (केरल), रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल उच्च न्यायालय के न्या ...
-
दानपेटी की राशि के गबन मामले में मंदिर के आठ अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
कोयंबटूर (तमिलनाडु), रविवार, 26 जुलाई 2026। कोयंबटूर के अरुलमिग ...
