राम रहीम 21 दिन के पैरोल पर रिहा
चंडीगढ़, मंगलवार, 13 अगस्त 2024। बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को मंगलवार को 21 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जेल से रिहा होने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम चला गया। उसे दो साध्वियों के यौन शोषण तथा पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के आरोप में दोषी करार दिए जाने के बाद 20 साल कैद की सजा सुनायी गयी थी और वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा भुगत रहा है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने के खिलाफ शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक याचिका का निबटारा किया है। फरवरी 2022 से राम रहीम को आठ बार पैरोल पर रिहा किया गया है और हर बार लगभग चुनाव के आसपास का समय ही रहा है।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
