सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो संदिग्ध गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 14 अगस्त 2024। पंजाब पुलिस ने कहा है कि उसने दो संदिग्धों को गिरफ्तार करके तरनतारन जिले के छाबल में सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के गांव ठट्ठा निवासी जतिंदर सिंह और मुहावा निवासी नवतेज सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन बरामद की गई हैं तथा उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी जतिंदर सिंह और उसका सहयोगी नवतेज सिंह सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें हाल ही में तस्करी के हथियारों की एक खेप भी मिली थी जिसे वे तरनतारन के छाबल में बाबा बुद्ध जी चैरिटेबल अस्पताल के पास किसी को देने जा रहे थे। एसएसओसी अमृतसर की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार की खेप बरामद की। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए अवैध हथियारों की खेप मिलती थी।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
