अरुणाचल प्रदेश में 51 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
ईटानगर, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से 51 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के गांधी मार्केट इलाके से व्यक्ति को पकड़ा और उसके आवास से मादक पदार्थ बरामद किया। मादक पदार्थ को प्लास्टिक के 51 पैकेटों में रखा गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने असम से यह हेरोइन खरीदी और वह इसे ईटानगर में बेचना चाहता था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
