तमिलनाडु में खदान में विस्फोट, दो लोगों की मौत
इरोड (तमिलनाडु), बुधवार, 21 अगस्त 2024। इरोड जिले में मंगलवार की देर रात एक गैर-लाइसेंसी निजी पत्थर खदान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। विस्फोट के कारण मारे गए दोनों लोग खदान में कार्य करते थे और इनमें से एक कर्नाटक का रहने वाला था। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विस्फोट में दो लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
