बहराइच जिले में नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख की हेरोइन बरामद
बहराइच (उप्र), गुरुवार, 22 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 23 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की। एसएसबी की 42वीं वाहिनी के उप सेनानायक दिलीप कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात रुपईडीहा थाना क्षेत्र में रूपईडीहा-बाबागंज मार्ग के पास गंगापुर गांव में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पॉलीथीन में लिपटी 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 23 लाख रुपये बतायी जाती है। कुमार ने बताया कि तस्कर की पहचान बहराइच जिले के निवासी आलोक सिंह के रूप में की गयी है। उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्त आलोक ने बताया कि उसे यह प्रतिबंधित सामग्री एक भारतीय व्यक्ति से मिली थी और उसे इसे एक नेपाली व्यक्ति को देना था।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ...
-
तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना
चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थि ...
-
अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को ...
