तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना

img

चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थित प्रसिद्ध श्री अरुणाचलेश्वर मंदिर को श्रद्धालुओं से दान के रूप में 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना और 1,540 ग्राम चांदी मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चेन्नई से लगभग 190 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर का रखरखाव करने वाले हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने हाल में तमिल महीने ‘अइप्पासी’ के अवसर पर मंदिर की दानपेटी खोली और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की गिनती की। तिरुवण्णामलै का अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर, पलानी का अरुलमिगु दंडयुथापानी स्वामी मंदिर, तिरुच्चेंढूर का अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, समयापुरम (तिरुचिरापल्ली) का अरुलमिगु मरिएम्मन मंदिर और तिरुत्ताणि का अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर उन प्रमुख मंदिरों में शामिल हैं, जहां श्रद्धालुओं से लगातार भारी दान प्राप्त होता है।

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समय-समय पर दानपेटी खोली जाती है और नकदी की गिनती के साथ-साथ सोने और चांदी की चीजों का हिसाब रखा जाता है। सूत्रों के अनुसार, हाल में हुई गणना के दौरान पलानी के अरुलमिगु दंडयुथापानी स्वामी मंदिर को 2.26 करोड़ रुपये, 286 ग्राम सोना, 10.752 किलोग्राम चांदी और 393 विदेशी मुद्रा प्राप्त हुए। वहीं, रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर को 1.21 करोड़ रुपये, 14 ग्राम सोना, 1.405 किलोग्राम चांदी और 191 विदेशी मुद्रा मिले।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement