अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

img

चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल, दो अत्याधुनिक उजी बंदूक तथा दो हथगोले बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 किलोग्राम हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे जो आपराधिक तत्वों के बीच वितरण के लिए अवैध हथियारों की आपूर्ति कराने में मदद करते थे। अमृतसर के घरिंडा, ब्यास, मेहता, लोपोके और छेहरटा पुलिस थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यादव ने कहा, ‘‘जांच के दौरान इस नेटवर्क के स्रोतों और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement