मप्र में 28 अगस्त को होगा क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन, उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा होंगे मुख्य अतिथि
नोएडा (उप्र), शनिवार, 24 अगस्त 2024। नोएडा के प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा को मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर में 28 अगस्त से आयोजित होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है और इसी के मद्देनजर क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों की संकल्पना की गई है। पत्र में चंद्रभूषण मिश्रा को आमंत्रित करते हुए कहा गया है, ‘‘मुझे आपको 28 अगस्त 2024 को राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।’’
‘एसएसजी ग्रुप’ के मुख्य प्रबंध निदेशक और प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं और राज्य में 800 करोड रुपए निवेश करके बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मध्य प्रदेश में बड़ी औद्योगिक इकाई लगाने के लिए इस सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए एक अच्छा माहौल तैयार किया है, जिसकी वजह से देश-विदेश के बड़े उद्योगपति उद्योग लगाने के लिए मध्य प्रदेश की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
