नेपाल में भूस्खलन में छह लोगों की मौत, चार लापता
काठमांडू, रविवार, 25 अगस्त 2024। नेपाल में रविवार तड़के हुए भूस्खलन में तीन मकान बह गए, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी एवं चार अन्य लापता हो गए। रामेछाप जिले के शैंलुग ग्रामीण नगरपालिका में स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे घंटो तक हुई भीषण बरसात से आयी आपदा में एक और व्यक्ति घायल हो गया। जिला पुलिस के प्रवक्ता कौशल नुउपाने ने कहा 'हमारी टीम लापता लोगों को ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नाले पर बना पुल बाढ़ में बह गया जिससे जिले के अन्य भागों से सम्पर्क कठिन हो गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार मानसूनी बारिश से संबंधित आपदाओं में शुक्रवार तक 195 लोगों की मौत हो गयी, 247 लोग घायल हुए एवं 49 अन्य लापता हो गए।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
