राजस्थान में हड़ताल से लगभग 30 हजार निजी बसों के पहिए थमे
जयपुर, मंगलवार, 27 अगस्त 2024। राजस्थान के निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ाने, अस्थाई परमिट जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एकदिवसीय हड़ताल की। इससे विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में लोग परेशान हुए। बस ऑपरेटर एसोसिएशन-राजस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने दावा किया कि इस एक दिवसीय हड़ताल के कारण राजस्थान भर में करीब 30 हजार निजी बसें आज नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण इन बसों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा। बस संचालक अपनी मांगों को लेकर जयपुर के सिंधी कैंप समेत पूरे प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी 24 सूत्रीय मांगें परिवहन विभाग को सौंपी हैं। मांगें पूरी नहीं होने से बस संचालकों में नाराजगी है।’
साहू ने बताया कि हड़ताल के कारण राज्य भर में लगभग 40 लाख लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद बस संचालक सभी जिला मुख्यालयों पर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस हड़ताल के तहत निजी बस संचालकों के समूह ने जयपुर में सिंधी कैंप में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की मांग है कि अस्थाई परमिट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी जारी किए जाएं क्योंकि सर्वर की समस्या के कारण अक्सर परमिट जारी नहीं हो पाते हैं, जिससे बुकिंग रद्द हो जाती है। इसके अलावा वे पिछले दो महीनों में बारिश के कारण संचालित नहीं हो पाने वाली बसों का रोड टैक्स माफ करने, किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
