महिला कांग्रेस का ‘नारी न्याय आंदोलन’ आज
भोपाल, बुधवार, 28 अगस्त 2024। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज 'नारी न्याय आंदोलन' किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी की महिला नेत्रियां शामिल होंगी और महिलाओं की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल के नाम राजभवन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये कार्यक्रम स्थानीय रोशनपुरा चौराहे पर होगा। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि अभा महिला कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित नारी न्याय आंदोलन में प्रदेश भर से महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्षों, सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिला जनप्रतिनिधियों को भी आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि नारी न्याय आंदोलन के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याओं, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, महिलाओं के साथ अपराधों के बढ़ते मामले, बेलगाम महंगाई, स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।
Similar Post
-
प.बंगाल विधानसभा में भाजपा की हासिरानी रथ और सखारोव सरकार ने विधायक पद की शपथ ली
कोलकाता, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और ...
-
महंगाई भत्ता मामला: अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
चंडीगढ़, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायाल ...
-
तमिलनाडु: कैदियों के जेल से फरार होने की कोशिशों को रोकने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी
चेन्नई, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के थेनी जिले में कैदि ...
