रिपुन बोरा कांग्रेस में लौटे, पार्टी ने किया स्वागत
गुवाहाटी, रविवार, 08 सितम्बर 2024। कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हाल में इस्तीफा देने के बाद रविवार को कांग्रेस में लौट आए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने चराईदेव में विस्तारित कार्यकारी समिति की बैठक की शुरुआत में बोरा का पार्टी में लौटने पर स्वागत किया।
बोरा ने कहा, ‘‘असम के लोग भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ गए हैं। हम कांग्रेस को और मजबूत करने तथा सत्तारूढ़ गठबंधन के भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता का लोगों के सामने पर्दाफाश करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।’’ बोरा के साथ तृणमूल की प्रदेश इकाई के कई शीर्ष पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर सिंह के अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया और अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
