एनईपी विवाद: स्टालिन ने फंड देने से इनकार करने पर की केंद्र की आलोचना
चेन्नई, सोमवार, 09 सितम्बर 2024। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) विवाद पर सोमवार को कहा कि कई राज्यों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने बावजूद केन्द्र सरकार ने फंड देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन राज्यों की सरकार ने एनईपी को लागू करने से इंकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री स्टालिन ने कहा, ''सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सरकार ने एनईपी को स्वीकार नहीं किया, जिस वजह से केन्द्र ने राज्यों को फंड देने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ ऐसे राज्य भी हैं, जिन्होंने अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं किया है, फिर भी उन्हें पुरस्कृत किया गया।'' उन्होंने सवाल किया कि क्या इस तरह से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने की योजना बना रही है? स्टालिन ने कहा, ''मैं यह निर्णय अपने देश और अपने लोगों के विवेक पर छोड़ता हूँ।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
