मध्य दिल्ली में फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 21 सितम्बर 2024। मध्य दिल्ली में नबी करीम के एक फर्नीचर बाजार में शनिवार तड़के आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर फर्नीचर बाजार में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आग पर काबू पाने में चार घंटे लगे। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन फर्नीचर और लकड़ी के अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
