तमिलनाडु पुलिस ने त्रिशूर एटीएम लूट में कथित गिरोह के सदस्यों को पकड़ा
नमक्कल (तमिलनाडु), शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024। तमिलनाडु पुलिस ने केरल के त्रिशूर में एटीएम लूटने वाले कथित गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्य शुक्रवार को नमक्कल जिले के कुमारपलायम में कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की गोलीबारी के बाद वे पकड़े गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंटेनर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस ने शुरू में ड्राइवर को वाहन रोकने की चेतावनी दी। लेकिन जब उसने ध्यान नहीं दिया, तो अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और आखिरकार ट्रक को रोक लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस को, ट्रक से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर गोली चलानी पड़ी और उसे पकड़ लिया गया। छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि ट्रक के अंदर छिपाई गई एक कार भी जब्त की गई है। जांच की जा रही है कि क्या यह वही गिरोह है जो त्रिशूर जिले में तीन अलग-अलग एटीएम में हुई बड़ी लूट में शामिल था।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
