कैमूर : बस और टक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 11 घायल
भभुआ, रविवार, 29 सितम्बर 2024। बिहार में कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार लोग गया से पिंडदान करने के बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 2 पर बरहुली गांव के समीप बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
