डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, 11 घायल
जयपुर, रविवार, 06 अक्टूबर 2024। राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट में कस्बे में रविवार को एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लालसोट के घाटे में उतरे समय डंपर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद डंपर की सामने आ रही बस से भिडन्त हो गई। इससे बस साइड में हो गयी और आगे आ रही दो मोटरसाइकिलों को कुचलता हुआ आगे बढ़ा। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला है तथा तीन पुरुष है। मृतकों में एक की पहचान हुई है बाकी की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी घायलों को लालसोट अस्पताल में पहुंचाया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
