स्टालिन ने जम्मू-कश्मीर में नेकां-कांग्रेस की जीत को ‘शानदार’ बताया
चेन्नई, बुधवार, 09 अक्टूबर 2024। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की जीत को बुधवार को ‘‘शानदार’’ बताया और कहा कि यह एक न्यायसंगत व ऐसे समावेशी भविष्य की शुरुआत का प्रतीक है जो हर कश्मीरी की आशाओं का सम्मान करता है। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शानदार जीत पर नेकां-कांग्रेस गठबंधन और जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई। यह ‘इंडिया’ गठबंधन और लोकतंत्र की जीत से कहीं अधिक है – यह जम्मू-कश्मीर की गरिमा और राज्य का दर्जा बहाल करने की आकांक्षाओं को पूरा करने का जनादेश है जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने अन्यायपूर्ण तरीके से छीन लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह क्षण एक न्यायसंगत और ऐसे समावेशी भविष्य की शुरुआत का प्रतीक है जो हर कश्मीरी की आशाओं का सम्मान करता है।’’ जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वह गठबंधन की अपनी सहयोग कांग्रेस के साथ मिलकर केंद्र शासित प्रदेश में अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
