झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
रांची, शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024। झारखंड में प्रथम चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इन क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा ।
झारखंड में *पहले चरण* के चुनाव में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (अजा), चतरा (अजा), बहरागोड़ा, घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा), जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (अजजा), चाईबासा (अजजा), मझगांव (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर (अजजा), चक्रधरपुर (अजजा), खरसांवा (अजजा), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), रांची, हटिया, कांके (अजा), मांडर (अजजा), सिसई (अजजा), गुमला (अजजा), विशुनपुर (अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा (अजजा), लोहरदगा (अजजा), मनिका (अजजा), लातेहार (अजा), पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर (अजा), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर में 13 नवंबर को मतदान होगा।
Similar Post
-
उप्र एसआईआर : अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए; कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई
लखनऊ, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन ...
-
सत्तारूढ़ शिवसेना में बेचैनी, लेकिन 'ऑपरेशन टाइगर' की खबरें निराधार: विपक्षी नेता
मुंबई, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में वरिष्ठ विपक्षी ...
-
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन तलाशी जारी
पटना, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने क ...
