गैर कश्मीरी श्रमिक हत्या मामला : उमर ने की निन्दा
श्रीनगर, शनिवार, 19 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर में एक गैर-स्थानीय श्रमिक की गोली मारकर हत्या के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये हमले घृणित हैं और इसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। बिहार के बांका जिले के रहने वाले अशोक चौहान की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका गोलियों से छलनी शव शोपियां के वाची इलाके से बरामद किया गया था। गैर-स्थानीय की हत्या उमर द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद हुई। उमर ने शनिवार को हमले की निंदा की। उमर ने ''एक्स'' पर एक पोस्ट में कहा, ''दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अशोक चौहान की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। ये हमले घृणित हैं और इनकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Similar Post
-
एसीपी भगत ने पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त डीसीपी के प्रभार संबंधी आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में विरो ...
-
कोलकाता दुर्गा पूजा में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी
कोलकाता, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। दक्षिण कोलकाता की 84 साल पुरान ...
-
दिल्ली में 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे वामपंथी छात्र संगठन
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञा ...
