औरंगाबाद : कार और स्कार्पियो की टक्कर में दंपति की मौत, तीन बच्चे घायल
औरंगाबाद, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024। बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुयी टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बैराव गांव निवासी धीरज मेहता (38) अपनी पत्नी ज्योति देवी (35) और तीन बच्चों के साथ देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे।इस दौरान घेऊरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गयी। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने कार पर सवार सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर जमुहार रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
