संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के सांसद शामिल
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का एक ‘‘अनाधिकारिक’’ प्रतिनिधिमंडल अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न दलों के सांसदों वाला प्रतिनिधिमंडल चार से आठ नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए दौरे पर रहेगा। सूत्रों का कहना है कि यह एक ‘‘अनाधिकारिक’’ प्रतिनिधिमंडल है और चर्चा या समिति की बैठकों में भाग नहीं लेगा।
पिछले साल, तृणमूल कांग्रेस ने वर्ष 2015 से भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को यूएनजीए में नहीं भेजे जाने का मुद्दा उठाया था। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यह रचनात्मक विरोध है। हमने एक सुझाव दिया और हमें खुशी है कि अब उस पर अमल हो रहा है।’’ इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, द्रमुक के तिरुची शिवा, कांग्रेस के राजीव शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा और सुधांशु त्रिवेदी, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा और तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव सहित कई सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
