सीआईसी में सूचना आयुक्त पद के आवेदकों में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पत्रकार, रक्षा अधिकारी शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 20 नवंबर 2024। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की सूची के अनुसार, सरकार को केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में सूचना आयुक्तों के आठ रिक्त पदों के लिए 161 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विभिन्न पृष्ठभूमि के आवेदक शामिल हैं। आवदेकों में दिल्ली उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश भी शामिल हैं, जिन्होंने इस पद के लिए रुचि दिखाई है। डीओपीटी ने कमोडोर लोकेश बत्रा (सेवानिवृत्त) द्वारा दायर आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत जवाब में 161 आवेदकों की सूची दी है।
सूची में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनूप कुमार मेंदीरत्ता, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त राजेंद्र पाल उपाध्याय, सशस्त्र बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी — लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी, ग्रुप कैप्टन प्रवीण शुक्ला, कैप्टन (आईएन) अभय कुमार पलुस्कर, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो, लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल पीआर वेंकटेश, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सलारिया सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
तिरुवनंतपुरम से जनम टीवी से जुड़े पत्रकार जीके सुरेश बाबू, मैसूरु विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन असादी भी आवेदकों में शामिल हैं। पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी पंकज अस्थाना, अजय भटनागर भी 161 आवेदकों में शामिल हैं। केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्त के पद हैं। पारदर्शिता पर नजर रखने वाली इस संस्था में सूचना आयुक्तों के आठ पद रिक्त हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस वर्ष 14 अगस्त को आठ सूचना आयुक्तों के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए विज्ञापन जारी किया था।
Similar Post
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
हवाई किराये में 700 प्रतिशत वृद्धि के आरोप वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने हवाई किरा ...
