दिल्ली के सीमापुरी पुलिस थाने में आग लगी
नई दिल्ली, सोमवार, 25 नवंबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी पुलिस थाने में रविवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने की तीन मंजिलों तक फैली आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया, ‘हमें रात आठ बजकर 42 मिनट पर सीमापुरी पुलिस थाने के मालखाना (जहां जांच के दौरान जब्त सामान रखा जाता है) में आग लगने की सूचना मिली।’ उन्होंने बताया कि दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और रात करीब 9.40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
