तमिलनाडु में बाल दिवस पर 61.84 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे केक
चेन्नई, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में पहली बार बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 61.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों को केक बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के निर्देश पर राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को केक और मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाले शुभकामना कार्ड वितरित करने के लिए 9.27 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय स्वयं 14 नवंबर को तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम में स्कूली बच्चों के साथ बाल दिवस मनाएंगे
राज्य भर के प्राथमिक,माध्यमिक, उच्च और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के लगभग 61,84,566 विद्यार्थियों को केक दिए जाएंगे। बच्चों को मिक्स्ड फ्रूट, वैनिला और रिच चॉकलेट फ्लेवर के 45 ग्राम वजन के स्पंज केक दिए जाएंगे। केक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम (टीएनसीएससी) ने निविदाएं जारी कीं और चार प्रमुख निर्माताओं से केक खरीदे। वितरण योजना के तहत 12 जिलों- मयिलादुथुराई, सलेम, तंजावुर, मदुरै, तिरुवन्नामलाई, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, नीलगिरि, इरोड, नमक्कल और करूर में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 45 ग्राम केक के दो पैकेट दिए जाएंगे। अन्य सभी जिलों में प्रत्येक विद्यार्थी को 45 ग्राम का एक पैकेट दिया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए केक के भंडार का निरीक्षण कर उन्हें प्रमाणित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में 10 से 12 नवंबर के बीच सभी स्कूलों तक केक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। स्कूलों को केक के पैकेट स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को वितरण की निगरानी जिला कलेक्टर, जिला निगरानी अधिकारी और विशेष सतर्कता दल करेंगे। मुख्यमंत्री 13 नवंबर को खुद विद्यार्थियों को केक और शुभकामना कार्ड वितरित करेंगे तथा उन्हें बाल दिवस की बधाई देंगे।
Similar Post
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
-
सतर्कता ब्यूरो ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से जुड़े सड़क परियोजना मामले में एक और गवाह का बयान दर्ज किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज ...
-
तमिलनाडु में बाल दिवस पर 61.84 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे केक
चेन्नई, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में पहली बार बाल दिवस ...
